डीडीसी ने की मनरेगा की समीक्षा

Updated at : 02 Dec 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
डीडीसी ने की मनरेगा की समीक्षा

मोतिहारी : ‍उपविकास आयुक्त सुनील कुमार यादव ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित डा. राधाकृष्ण भवन के सभागार में प्रधान मंत्री आवास व मनरेगा योजना की प्रगति की गहन समीक्षा की और प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों व मनरेगा पदाधिकारियों को अनेक निर्देश दिये.प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को आवास योजना की बाबत विस्तार से विभागीय नियमों से अवगत कराया […]

विज्ञापन

मोतिहारी : ‍उपविकास आयुक्त सुनील कुमार यादव ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित डा. राधाकृष्ण भवन के सभागार में प्रधान मंत्री आवास व मनरेगा योजना की प्रगति की गहन समीक्षा की और प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों व मनरेगा पदाधिकारियों को अनेक निर्देश दिये.प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को आवास योजना की बाबत विस्तार से विभागीय नियमों से अवगत कराया और उसका अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.आम सभा में लिये गये प्रस्तावों को ऑन लाइन करने का निर्देश दिया.अभी तक 186 पंचायतों की आम सभा को अपलोड किया गया है

जिसपर डीडीसी ने नाराजगी जतायी और सभी पंचायतों की आम सभा में लिए गये प्रस्तावों को समय पर अपलोड करने का आदेश दिया.उन्होनें प्राथमिकता सूची का निर्धारण भी समय पर करने को कहा.इस दौरान मनरेगा योजना की प्रगति की समीक्षा की और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की हिदयात दी.मनरेगा के बजट तैयार करने के लिए की जा रही कारवाई पर विस्तार से चर्चा हुई और उसके लिए आम सभा कराने का निर्देश दिया गया.इस अवसर पर एनइपी के निदेशक दुर्गेश कुमार सहित सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन