अंचलाधिकारियों सहित अधिकारियों को प्रतिदिन देना होगा ब्योरा

Updated at : 01 Dec 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
अंचलाधिकारियों सहित अधिकारियों को प्रतिदिन देना होगा ब्योरा

ऑनलाइन होगी निगरानी,नहीं चलेगी किसी तरह की बहानेबाजी मोतिहारी : अंचलाधिकारियों व कर्मचारियों सहित अन्य विभाग के अधिकारियों को प्रतिदिन उनके द्वारा किये गये कार्यों का ब्योरा देना पडेगा. इसके लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है और एक फॉरमेट तैयार किया है.किस राजस्व कर्मचारी ने कौन सा काम किया और कितने मामलों […]

विज्ञापन

ऑनलाइन होगी निगरानी,नहीं चलेगी किसी तरह की बहानेबाजी

मोतिहारी : अंचलाधिकारियों व कर्मचारियों सहित अन्य विभाग के अधिकारियों को प्रतिदिन उनके द्वारा किये गये कार्यों का ब्योरा देना पडेगा. इसके लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है और एक फॉरमेट तैयार किया है.किस राजस्व कर्मचारी ने कौन सा काम किया और कितने मामलों का निपटारा अंचलाधिकारी द्वारा किया गया,इसका संपूर्ण ब्यारो देना पड़ेगा. जानकारी देते हुए डीएम अनुपम कुमार ने बताया कि अब कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी और किस अंचल में कौन सा काम दिन भर हुआ,
इसका संपूर्ण ब्योरा शाम तक ऑनलाइन करना होगा. इसी तरह से अन्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी काम करना होगा.प्रतिदिन अंचलों से ही अधिक शिकायतें मिलती हैं.कहीं राजस्व कर्मचारी के काम नहीं करने तो कहीं अंचलाधिकारी के गायब रहने का आरोप लगता है.इस तरह की शिकायतों से बचने के लिए जिला प्रशासन ने यह पहल की है.दूसरी तरफ विभिन्न कार्यालयों से मिलने वाली शिकायतों में भी कमी आयेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन