सभी पीडीएस व आंगनबाड़ी केंद्रों की होगी जांच
Updated at : 01 Dec 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में मिल रही गड़बड़ी व पीडीएस दुकानदारों की मनमानी की शिकायतों की शीघ्र जांच होगी.जिलाधिकारी अनुपम कुमार ने जांच के लिए अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी है. डीडीसी सुुनील कुमार यादव व अपर समाहर्ता अरशद अली के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम बनायी गयी है. सोमवार […]
विज्ञापन
मोतिहारी : जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में मिल रही गड़बड़ी व पीडीएस दुकानदारों की मनमानी की शिकायतों की शीघ्र जांच होगी.जिलाधिकारी अनुपम कुमार ने जांच के लिए अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी है. डीडीसी सुुनील कुमार यादव व अपर समाहर्ता अरशद अली के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम बनायी गयी है. सोमवार को बताया कि सभी प्रखंडों में जांच की जाएगी.
इंदिरा आवास की भी होगी जांच : इंदिर आवास योजना के क्रियान्वयन में भी शिकायतें मिल रही हैं.इसकी भी गहनता से जांच की जाएगी. प्रखंडों के लिए मनोनीत वरीय पदाधिकारियों को भी इस बाबत आवश्यक जिम्मेवारी सौंप दी गयी है.
बताया गया है कि पूरे जिले की पंचायतों में अभियान चलाकर जांच की जायेगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




