नाराज ग्राहकों ने सेंट्रल बैंक में जड़ा ताला

मधुबन : बैंक द्वारा ग्राहकों से लेन-देन में भेदभाव करने नाराज ग्राहकों ने सोमवार की संध्या बैंक के मुख्य द्वार में ताला जड़कर हंगामा किया.सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा कृष्णा नगर कर्मियों से नाराज लाभुक बैंक के बाहर एक घंटे तक हंगामा किया.प्रभारी शाखा प्रबंधक समागत को बाहर आकर लोग जवाब देने की मांग […]
मधुबन : बैंक द्वारा ग्राहकों से लेन-देन में भेदभाव करने नाराज ग्राहकों ने सोमवार की संध्या बैंक के मुख्य द्वार में ताला जड़कर हंगामा किया.सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा कृष्णा नगर कर्मियों से नाराज लाभुक बैंक के बाहर एक घंटे तक हंगामा किया.प्रभारी शाखा प्रबंधक समागत को बाहर आकर लोग जवाब देने की मांग कर रहे थे.
जब प्रभारी शाखा प्रबंधक बाहर आये तो लोगो शाखा का मुख्य द्वारा खोला.ग्राहक मंजय कुमार, बिहारी प्रसाद, ज्ञानेन्द्र प्रसाद सिंह, लिगल पारा वोलेन्टियर मो.मुन्ना अमित सिंह,अलाउद्दीन,मो.खुद्दुश,राकेश सिंह आदि दर्जनों लोगों ने बैंक कर्मियों पर दुर्व्यवहार करने, झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देने का आरोप लगा रहे थे. इधर प्रभारी शाखा प्रबंधक समागत ने कहा कि बैंक में कैश नहीं रहने के कारण भुगतान नहीं किया गया है.जिसका बोर्ड बाहर लगाया गया है.किसी से दुर्व्यवहार या भेद भाव का आरोप निराधार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




