सदस्यों को उपलब्ध कराएं राशन उठाव की सूची
Updated at : 30 Nov 2016 4:39 AM (IST)
विज्ञापन

विमर्श. अनुश्रवण समिति की बैठक में लिये गये निर्णय नगर पर्षद में सही ढंग से वितरित नहीं होता है राशन-केरोसिन का कूपन नप के कार्यपालक पदाधिकारी पर कारण बताओ नोटिस जारी रक्सौल : अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक एसडीओ श्री प्रकाश की अध्यक्षता […]
विज्ञापन
विमर्श. अनुश्रवण समिति की बैठक में लिये गये निर्णय
नगर पर्षद में सही ढंग से वितरित नहीं होता है राशन-केरोसिन का कूपन
नप के कार्यपालक पदाधिकारी पर कारण बताओ नोटिस जारी
रक्सौल : अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक एसडीओ श्री प्रकाश की अध्यक्षता में हुई. इसमें पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णय की समीक्षा की गई.
इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि पिछली बैठक में निर्णय लिया गया था कि राशन उठाव के बाद उसकी प्रतिलिपि सभी सदस्यों को उपलब्ध करायी जायेगी, जो नहीं हो सका है. इस पर एसडीओ श्री प्रकाश ने एमओ को निर्देश दिया कि हर हाल में राशन उठाव की सूची सदस्यों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.
वहीं पूर्व बैठक के लिए गये निर्णय को सभी पंचायत में पंचायत स्तरीय अनुश्रवण समिति की समीक्षा की गई. इस दौरान रक्सौल प्रखंड में मात्र एक नोनेयाडीह पंचायत व आदापुर प्रखंड में बेलवा पंचायत में ही पंचायतस्तरीय अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है.
इस पर एसडीओ श्री प्रकाश ने एमओ को निर्देश दिया कि सभी पंचायत में पंचायतस्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक कर सूची अगली बैठक में देना सुनिश्चित करें. मौके पर जदयू के सुरेश कुमार व समाजसेवी कार्यकर्ता पवन कुमार ने कहा कि ठेला वेंडर बसंत कुमार के द्वारा निर्धारित जगह पर केरोसिन का वितरण नहीं किया जाता है. इससे लोगों को परेशानी होती है. वहीं सुरेश कुमार ने कहा कि ठेला वेंडर के द्वारा डंकन के पास ठेला लगाया जाये, तो जरूरतमंद को केरोसिन अासानी से मिलेगी.
इसपर एसडीओ श्री प्रकाश ने कहा कि इसकी जांच की जायेगी. वहीं कांग्रेस के अखिलेश दयाल ने कहा कि नगर परिषद् में राशन-केरोसिन का कूपन सही ढंग से वितरण नहीं होता है. इस कारण उचित लाभुक राशन-केरोसिन से वंचित रह जाते हैं. इस पर नप के कार्यपालक पदाधिकारी पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. मौके पर भाकपा के श्याम बिहारी तिवारी, कांग्रेस के अब्दुल हफीज अंसारी, रामगढ़वा प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि अरविंद पांडेय, प्रमुख पति विशाल कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




