नोटबंदी के 22वें दिन भी ग्राहक रहे परेशान

Updated at : 30 Nov 2016 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी के 22वें दिन भी ग्राहक रहे परेशान

मधुबन : बिहार जागृति संकल्प संस्था की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में मधुबन सेन्ट्रल स्कूल परिसर में बुद्विजीवियो की विचार गोष्ठी हुई. गोष्ठी में केन्द्र सरकार द्वारा 500 व1000 रुपये के नोट बंदी के दुष्प्रभावों पर चर्चा हुई.अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने कहा कि 22 दिन पूर्व 500 व 1000 […]

विज्ञापन

मधुबन : बिहार जागृति संकल्प संस्था की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में मधुबन सेन्ट्रल स्कूल परिसर में बुद्विजीवियो की विचार गोष्ठी हुई. गोष्ठी में केन्द्र सरकार द्वारा 500 व1000 रुपये के नोट बंदी के दुष्प्रभावों पर चर्चा हुई.अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने कहा कि 22 दिन पूर्व 500 व 1000 रूपये की नोट बंदी से लोगो की समस्या विकट हो गयी है.सरकार का यह फैसला अच्छा होगा या बुरा, काला धन वापस आयेगे या नहीं.यह आने वाला समय बतायेगा.

जनता की परेशानी कम नहीं होती दिख रही है. लोग काम छोड़कर बैंको एवं एटीएम के बाहर कतार में है. श्री सिंह ने कहा कि शादी विवाह, सुख श्राद्ध वाले घरो में विशेष परेशानी हो रही है.किसान खेती बारी छोड़कर पहले खाद बीज खरीदने के लिये चार बजे भोर से बैंकों के बाहर कतारबद्ध हो जा रहे है. जिनके रुपये निकल गये.उनका काम हुआ.

जिनका नहीं निकला वे माथा पीटकर दूसरे दिन का इंतजार कर रहे है. मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह, क्यूडी अंसारी,सैयद रफी अहमद, रवीन्द्रनाथ तिवारी, सुधीर कुमार उर्फ चुन्नु सिंह, अशोक सिंह, अरविन्द कुमार गुप्ता, चन्द्रिका सिंह,मो.बहारूदीन, मो.काशिम, संदीप कुमार सिंह, गोपाल सिंह, किरण सिंह आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन