अल्पसंख्यक छात्रावास की व्यवस्था देख बिफरे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कल्याण विभाग के ओएसडी ने छतौनी के अल्पसंख्यक छात्रावास का किया निरीक्षण मोतिहारी : अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के ओएसडी दिवान जफर हुसैन खां ने मंगलवार को शहर के छतौनी एनएच-28 पर स्थित अल्पसंख्यक छात्रावास का निरीक्षण किया और लचर व्यवस्था पर नाराजगी जतायी. छात्रावास के संचालन व रख-रखाव पर मिली शिकायतों की उन्होंने जांच की […]
विज्ञापन
कल्याण विभाग के ओएसडी ने छतौनी के अल्पसंख्यक छात्रावास का किया निरीक्षण
मोतिहारी : अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के ओएसडी दिवान जफर हुसैन खां ने मंगलवार को शहर के छतौनी एनएच-28 पर स्थित अल्पसंख्यक छात्रावास का निरीक्षण किया और लचर व्यवस्था पर नाराजगी जतायी. छात्रावास के संचालन व रख-रखाव पर मिली शिकायतों की उन्होंने जांच की और जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी शशिभुषण तिवारी को मौके पर ही निष्पादित कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया. निरीक्षण के बाद स्थानीय परिसदन में इस बाबत जानकारी देते हुए प्रभात खबर को जानकारी देते हुए ओएसडी श्री खां ने बताया कि छात्रावास में भारी कुव्यवस्था मिली है. छात्रावास में खेल का सामान नहीं होने, बेड व शुद्ध पेयजल की कमी है. पुस्तकालय भी नहीं है, इस कारण विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को परेशानी होती है.छात्रों ने ओएसडी को बताया कि 12 बजे रात्रि तक ही जेनरेटर चलता है और उसके बाद बंद कर दिया जाता है.इस कारण भारी परेशानी होती है.
संचालन समिति शीघ्र गठित करने का दिया आदेश : ओएसडी ने संचालन समिति शीघ्र गठित करने का आदेश जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को दिया और कहा कि इस मामले में किसी तरह की देरी अब बर्दाशत नही की जाएगी.बताया कि डीडीसी की अध्यक्षता में संचालन समिति बननी है.डीएम ने एसडीओ को समिति के लिए नाम का प्रस्ताव देने का आदेश पूर्व में दे दिया है.ओएसडी ने बताया कि एसडीओ से मिलकर शीघ्र प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया है.
छात्रों से प्रतिमाह लिये जाते हैं 300 रुपये
अल्पसंख्यक छात्रावास में रहने वाले छात्रों से प्रति माह तीन सौ रुपये लिये जाते हैं. अभी 99 छात्र छात्रावास में रह रहे हैं. यह राशि स्वीपर,गार्ड व खाना बनाने वाले खनसामा पर खर्च किये जाते हैं. गार्ड,स्वीपर व खाना बनाने वाले खनसामा को विभाग द्वारा कोई राशि नही दी जाती है.इस कारण छात्रों से राशि की वसूल कर उक्त तीनों को भुगतान किया जाता है.यह तो नही बताया गया कि किस को कितनी राशि दी जाती है लेकिन 99 छात्र हैं और 300 के हिसाब से 27 हजार प्रतिमाह की वसूली हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










