जलापूर्ति व विकास पर खर्च होंगे 35 करोड़ रुपये

Updated at : 29 Nov 2016 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
जलापूर्ति व विकास पर खर्च होंगे 35 करोड़ रुपये

पहल. अमृत योजना में मोतिहारी नप को मिली राशि मोतिहारी : अमृत मिशन में चयनित मोतिहारी शहर में शुद्धजल आपूर्ति की व्यवस्था होगी. नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्ड में जलापूर्ति की इस व्यवस्था पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च करेगी. इसका खाका भी तैयार कर लिया गया है. अमृत योजना के तहत जलापूर्ति के लिए सरकार […]

विज्ञापन

पहल. अमृत योजना में मोतिहारी नप को मिली राशि

मोतिहारी : अमृत मिशन में चयनित मोतिहारी शहर में शुद्धजल आपूर्ति की व्यवस्था होगी. नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्ड में जलापूर्ति की इस व्यवस्था पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च करेगी. इसका खाका भी तैयार कर लिया गया है. अमृत योजना के तहत जलापूर्ति के लिए सरकार से नप कार्यालय को आवंटन भी प्राप्त हो चुका है. विभागीय निर्देश के आलोक में इंजीनियरिंग विभाग योजनाओं के क्रियान्वयन में आगे की कार्य में जुट गयी है. इस योजना के माध्यम से शहरोंं के लिए निर्धारित तीन निश्चयों में शामिल हर घर नल का जल सभी घरों तक पहुंचाने का उद्देश्य भी पूरा होगा. नगर आवास एवं विकास विभाग ने इस योजना को लेकर नप प्रशासन को जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
अधिक क्षमता की बनेगी दो जलमीनार
शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए दो जलमीनार का निर्माण होगा. इसकी क्षमता अधिक होगी. जलमीनार का निर्माण के लिए जगह का चयन भी कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक एक जलमीनार वार्ड तीन एवं दूसरा सदर प्रखंड के आसपास होगी.
जमीन उपलब्ध कराने को लिखा पत्र
अमृत योजना के तहत बनने वाले जल मीनार के लिए नप प्रशासन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है. जिसमें 50 गुणा 50 की भूखंड उपलब्ध कराने की मांग की गयी है. ताकि शहर में हर घर नल जल योजना के लिए प्रस्तावित दो जल मीनार का निर्माण कराया जा सके.
बीआरजेपी होगी क्रियान्वयन एजेंसी
जलापूर्ति कार्य योजनाओं का क्रियान्वयन एजेंसी बीआरजेपी होगी. बीआरजेपी(बिहार राज्य जल परिषद) इंजीनियरिंग सेल है. इसका गठन हाल ही में सरकार द्वारा गठन किया गया है. बताया जाता है कि जलापूर्ति योजनाओं का क्रियान्वयन बीआरजेपी के माध्यम से होगी. मोतिहारी शहर में जलापूर्ति का कार्य भी इसी एजेंसी द्वारा किया जाना है. नप प्रशासन डीपीआर के मुताबिक प्राप्त राशि बीआरजेपी को हस्तानांतरित करेगी.
अमृत योजना में मिला 35 करोड़
नगरपालिका क्षेत्र के विकास के लिए मोतिहारी नप को अमृत योजना में 34 करोड़ 90 लाख का आवंटन मिला है. इसमें पेय जलापूर्ति योजना को प्राथमिकता देनी है. वही शेष राशि वार्डों के मूलभूत विकास पर खर्च किये जायेंगे.
कहते हैं अधिकारी
अमृत योजना के तहत जलापूर्ति की तैयारी चल रही है. चयनित भूमि हस्तानांतरण के लिए प्रशासन को पत्र लिखा गया है. जमीन उपलब्ध होते ही कार्य शुरू हो जायेंगे.
अमर मोहन प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी, नप मोतिहारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन