मेरे एजेंडे को आगे बढ़ा रहे मोदी

Updated at : 28 Nov 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
मेरे एजेंडे को आगे बढ़ा रहे मोदी

रक्सौल : बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोट पर चोट कर हमारे एजेंडे को आगे बढ़ाया है. नोटबंदी से देश के कई लोगों की नींद हराम है. हमने 2011 से ही मांग शुरू कर दी थी कि बड़े नोटों को बंद किया जाये. यह देश के कई पूंजीपतियों, राजनीतिक घरानों, नक्सलियों […]

विज्ञापन

रक्सौल : बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोट पर चोट कर हमारे एजेंडे को आगे बढ़ाया है. नोटबंदी से देश के कई लोगों की नींद हराम है. हमने 2011 से ही मांग शुरू कर दी थी कि बड़े नोटों को बंद किया जाये. यह देश के कई पूंजीपतियों, राजनीतिक घरानों, नक्सलियों व आतंकियों के घरों में जमा है. नोटबंदी लागू कर मोदी ने इन रुपये को बिना काम का बना दिया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों में ये रुपये रखे हैं, वे बाहर निकालें और इसका उपयोग समाज के काम में करें. रामदेव ने गांधी परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश का सबसे बड़ा घराना इनदिनों कोर्ट के चक्कर लगा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन