अस्पताल की लचर व्यवस्था को ले सरकार का पुतला फूंका

Updated at : 28 Nov 2016 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल की लचर व्यवस्था   को ले सरकार का पुतला फूंका

भारत सर्वशक्तिमान मोरचे ने जताया विराेध एक महीने में सुधार का दिया अल्टीमेटम सुधार नहीं होने पर राजेपुर में होगा बड़ा आंदोलन मधुबन/तेतरिया : भारत सर्वशक्तिमान मोरचा के बैनर तले रविवार को राजेपुर अस्पताल चौक पर अस्पताल की लचर व्यवस्था से नाराज कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका. राजेपुर अस्पताल की लचर व्यवस्था […]

विज्ञापन

भारत सर्वशक्तिमान मोरचे ने जताया विराेध

एक महीने में सुधार का दिया अल्टीमेटम
सुधार नहीं होने पर राजेपुर में होगा बड़ा आंदोलन
मधुबन/तेतरिया : भारत सर्वशक्तिमान मोरचा के बैनर तले रविवार को राजेपुर अस्पताल चौक पर अस्पताल की लचर व्यवस्था से नाराज कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका. राजेपुर अस्पताल की लचर व्यवस्था को लेकर मोरचा के अध्यक्ष सह पीपरा विस के पूर्व प्रत्याशी विक्रम कुशवाहा के नेतृत्व में कदमचौक से पैदल मार्च निकाल कर सदस्यों ने अस्पताल चौक पर पुतला दहन किया.
श्री कुशवाहा ने बताया कि राजेपुर बाजार स्थित अस्पताल केवल नाम का है. यहां डाक्टर नहीं आते हैं. अस्पताल में प्रसव की भी सुविधा नहीं है. एएनएम आदि कर्मी भी गायब रहते हैं,
जिससे क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिये मोतिहारी या मुजफ्फरपुर के भरोसे रहना पड़ता है. लचर चिकित्सीय व्यवस्था के कारण बीमारों को ज्यादातर झोला छाप डाॅक्टरों के भरोसे रहना पड़ता है, जिनका आर्थिक शोषण किया जाता है. राजेपुर अस्पताल में डाॅक्टर, एएनएम, प्रसव सुविधा, एम्बुलेंस, बिजली आदि बुनियादी सुविधाओं की मांग की है.अध्यक्ष ने कहा कि एक माह के अंदर राजेपुर अस्पताल को अपग्रेड करते हुए व्यवस्थित नहीं किया गया तो मोरचा राजेपुर में बड़ा आंदोलन करेगा. मौके पर श्रीनारायण यादव, अवधकिशोर गुप्ता, ऋषिकेश गुप्ता, गौतम पासवान, असगर अली, रूपेश प्रसाद, सुभाष कुमार, विजय प्रसाद, मनोज यादव, राजेश भगत आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन