शमीम के सेक्स रैकेट को आयशा करती थी हैंडिल

Updated at : 27 Nov 2016 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
शमीम के सेक्स रैकेट को आयशा करती थी हैंडिल

मोतिहारी : वीरगंज में हथियार के साथ पकड़ा गया चर्चित सिमरन कांड का मुख्य आरोपित शमीम अख्तर के सेक्स रैकेट को आयशा नाम की एक लड़की संचालित कर रही थी. आयशा दिल्ली एनसीआर इलाके की रहनेवाली है. वह अभी पटना के नारी निकेतन में है. उप्र के सहारनपुर के दीपांशु उसे शमीम के पास भेजा […]

विज्ञापन

मोतिहारी : वीरगंज में हथियार के साथ पकड़ा गया चर्चित सिमरन कांड का मुख्य आरोपित शमीम अख्तर के सेक्स रैकेट को आयशा नाम की एक लड़की संचालित कर रही थी. आयशा दिल्ली एनसीआर इलाके की रहनेवाली है. वह अभी पटना के नारी निकेतन में है. उप्र के सहारनपुर के दीपांशु उसे शमीम के पास भेजा था. इसका खुलासा खुद आयशा ने पुलिस को दिये बयान में किया है.

सिमरन प्रकरण में पुलिस ने उसे मोतिहारी से पकड़ा, उसके बाद महिला अल्पावास गृह में उसको डाल दिया. आश्चर्य की बात तो यह है कि इनती बड़ी घटना की चश्मदीद व गुनाह में बराबर की भागीदार आयशा का बयान लेकर भी पुलिस ने कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ाया. उसने बताया था कि शमीम ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट का माहिर सदस्य है. उसने सिमरन को सिलीगुड़ी में ही देह व्यापार के दलदल में धकेला था. उस समय सिमरन की उम्र दस साल थी. शमीम से बड़ा सेक्स रैकेट का संचालक सहारनपुर का दीपांशु है.
50 से अधिक छात्राओं को रैकेट में धकेला. आयशा ने बताया था कि वह दिल्ली एनसीआर इलाके से भाग कर सहारनपुर पहुंची. वहां उसकी मुलाकात दीपांशु से हुई. उसने आयशा का पहले शारीरिक शोषण किया, उसके बाद नयी लड़कियों को फंसाने का काम सौंप
शमीम के सेक्स
दिया. वह अब तक 50 से अधिक स्कूली छात्राओं को दीपांशु के सेक्स रैकेट के दलदल में फंसा चुकी है. दीपांशु ने ही उसको घर से भटकी हुई लड़कियों को फंसा शमीम के हवाले करने के लिए मोतिहारी भेजा था. शमीम की गिरफ्तारी के बाद आयशा एक बार फिर पुलिस के लिए अनुसंधान की महत्वपूर्ण कड़ी बन गयी है.
संदिग्ध हरकत के कारण भेजी गयी पटना
बताया जाता है कि आयशा जब मोतिहारी के महिला अल्पावास गृह में थी, तो वहां की करीब 20 लड़कियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें फंसा चुकी थी. उसने अल्पावास गृह की खिड़की की ग्रिल का पेंच चम्मच से खोल सभी लड़कियों को लेकर भागने का प्लान भी बनाया था. हालांकि, इससे पहले ही उसका भेद खुल गया, उसके बाद उसको पटना के नारी निकेतन में शिफ्ट कर दिया गया. तब से वहीं पर है.
आयशा करती थी सिमरन की रखवाली
आयशा ही सिमरन की निगरानी करती थी. बताया जाता है कि शमीम जब किसी के पास सिमरन को परोसता था, तो आयशा गेट के बाहर पहरेदारी करती थी. रेलवे व बस स्टैंड से भी कई लड़कियों को फंसा कर शमीम के हवाले करनेवाली आयशा का भी शोषण हुआ. दीपांशु व शमीम ने मिलकर उसकी जिंदगी बरबाद कर दी.
दिल्ली के एनसीआर की रहने वाली है आयशा
घर से भाग सहारनपुर पहुंची तो दीपांशु के चंगुल में फंसी
दीपांशु ने इस्तेमाल कर आयशा को शमीम के पास भेजा
पटना नारी निकेतन में है आयशा, हो सकती है पूछताछ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन