गलत ढंग से संचालन को ले चार अल्ट्रासाउंड बंद

Updated at : 27 Nov 2016 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
गलत ढंग से संचालन को ले चार अल्ट्रासाउंड बंद

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में सरकारी व गैर सरकारी स्तर पर संचालित अधिकतर अल्ट्रासाउंड नये नियम के लागू होने के साथ बंद हो जायेंगे. एक गर्भवती का तीन से चार बार अल्ट्रासाउंड कराना उसके स्वास्थ्य के लिए अहितकर है लेकिन यहां ऐसा कई केंद्रों पर जांच में पाया गया है. सिविल सर्जन डा प्रशांत कुमार […]

विज्ञापन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में सरकारी व गैर सरकारी स्तर पर संचालित अधिकतर अल्ट्रासाउंड नये नियम के लागू होने के साथ बंद हो जायेंगे. एक गर्भवती का तीन से चार बार अल्ट्रासाउंड कराना उसके स्वास्थ्य के लिए अहितकर है लेकिन यहां ऐसा कई केंद्रों पर जांच में पाया गया है. सिविल सर्जन डा प्रशांत कुमार ने बताया कि इस तरह की जांच को ले सुगौली, हरसिद्धि, अरेराज, पकड़ीदयाल स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित अल्ट्रासाउंड पर रोक लगा जवाब तलब किया गया है.

डॉक्टर की जगह अयोग्य व्यक्ति द्वारा अल्ट्रासाउंड करने की बात स्वीकारते हुए यह भी कहा कि गांव स्तर पर कुछ लोग दबाव देकर अल्ट्रासाउंड कराते है. अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित अल्ट्रासाउंड की भी जांच की जायेगी. उन्होंने कहा कि मोतिहारी व अन्य क्षेत्रों में संचालित करीब 104 अल्ट्रासाउंड है तो कोर्ट के निर्देश व नये नियम के तहत उनकी संख्या चार से पांच ही रह जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन