घर का ताला तोड़ पांच लाख की चोरी

मोतिहारी : शहर के बलुआ टाल में चोरों ने आरडब्ल्यूडी के कैशियर रविश मिश्रा के घर का ताला तोड़ कैश व आभूषण सहित करीब पांच लाख की सम्पत्ति चुरा ली. उसमें उनके भाई का भी सामान है, जो दो अलग-अलग सुटकेश में था. चोरों ने दोनों सुटकेश तोड़ सारा समान गायब कर दिया. रविश मिश्रा […]
मोतिहारी : शहर के बलुआ टाल में चोरों ने आरडब्ल्यूडी के कैशियर रविश मिश्रा के घर का ताला तोड़ कैश व आभूषण सहित करीब पांच लाख की सम्पत्ति चुरा ली. उसमें उनके भाई का भी सामान है, जो दो अलग-अलग सुटकेश में था. चोरों ने दोनों सुटकेश तोड़ सारा समान गायब कर दिया. रविश मिश्रा चकिया आरडब्ल्यूडी में पदस्थापित हैं.
घटना को लेकर उन्होंने नगर थाना में आवेदन दिया है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. बताया जाता है कि रविश मिश्रा परिवार के साथ घर में ताला बंद कर 22 नवंबर को रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने रांची गये. इस दौरान 25 नवंबर को उसके पड़ोसी पंकज कुमार सिंह ने फोन से घटना की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




