मैरेज ब्यूरो की संचालिका पर धोखाधड़ी का आरोप

Updated at : 27 Nov 2016 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
मैरेज ब्यूरो की संचालिका पर धोखाधड़ी का आरोप

मोतिहारी : नगर थाना में इंदौर के मैरेज ब्यूरो की संचालिका रितिका कुमारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है. शहर के चांदमारी मुहल्ला निवासी कृष्ण मुरारी मिश्रा ने आवेदन देकर बताया है कि वर्ष 2015 में उन्होंने बेटी की शादी के लिए मैरेज ब्यूरो इंदौर से फोन पर सम्पर्क किया. संचालिका रितिका कुमारी ने […]

विज्ञापन

मोतिहारी : नगर थाना में इंदौर के मैरेज ब्यूरो की संचालिका रितिका कुमारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है. शहर के चांदमारी मुहल्ला निवासी कृष्ण मुरारी मिश्रा ने आवेदन देकर बताया है कि वर्ष 2015 में उन्होंने बेटी की शादी के लिए मैरेज ब्यूरो इंदौर से फोन पर सम्पर्क किया. संचालिका रितिका कुमारी ने लड़का ढुंढ़ने के लिए दो हजार कैश अपने एकाउंट में डलवा लिया.

आश्वासन दिया कि जबतक लड़की की शादी तय नहीं होती, हमलोग लड़के का पता बताते रहेंगे. उसके बाद से उसने अपना मोबाइल स्वीच ऑफ रखा है. उन्होंने मैरेज ब्यूरो इंदौर की संचालिका पर धोखाधड़ी कर लोगों से पैसा ठगने के लिए गैंग चलाने का आरोप लगाया है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन