Bihar : मत्स्य संघ के अध्यक्ष समेत पांच को भूना, तीन की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2016 10:30 PM
मोतिहारी : जिले से एक सनसनीखेज सूचना मिल रही है. जानकारी के मुताबिक पकड़ीदयाल थाना के सिरहां गांव में दो बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने पांच लोगों को गोलियों से भून डाला है. घटना में तीन लोगों के मारे जाने की खबर मिल रही है वहीं दो की स्थिति नाजुक है. बताया जा रहा […]
मोतिहारी : जिले से एक सनसनीखेज सूचना मिल रही है. जानकारी के मुताबिक पकड़ीदयाल थाना के सिरहां गांव में दो बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने पांच लोगों को गोलियों से भून डाला है. घटना में तीन लोगों के मारे जाने की खबर मिल रही है वहीं दो की स्थिति नाजुक है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम मत्स्य सोसायटी के प्रखंड अध्यक्ष भिखारी सहनी अपने दरवाजे पर बैठे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार अज्ञात अपराधी आए और हमला बोल दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गयी है. पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ गयी है.
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक भिखारी सहनी,चंपा देवी, पौत्र मुनचुन कुमार, पड़ोस के राज किशोर को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया है. दो अन्य लोगों रमेश कुमार और एक अन्य की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. अपराधी स्वचालित हथियार से लैस थे. विस्तृत खबर की अभी प्रतीक्षा की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










