बिहार : पू. चंपारण में तेज आंधी और तूफान का कहर, दो बच्चे समेत 3 की मौत

बेतिया: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन और बैरिया प्रखंड में आज दोपहर आयी तेज आंधी और बारिश के दौरान कई घर और पेड़ के गिरने से उसके नीचे दबकर दो बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि मरने वाले तीनों के आश्रितों को मुआवजे के […]
बेतिया: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन और बैरिया प्रखंड में आज दोपहर आयी तेज आंधी और बारिश के दौरान कई घर और पेड़ के गिरने से उसके नीचे दबकर दो बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि मरने वाले तीनों के आश्रितों को मुआवजे के तौर पर चार-चार लाख रुपये दिये जायेंगे.
मृतकों में नौतन प्रखंड के तेनुआखाप टोला निवासी हरी प्रसाद (40), मुक्ती शर्मा के पुत्र रिशु कुमार (5) तथा बैरिया निवासी किशोरी राम के पुत्र संजीव कुमार (10) शामिल हैं. बैरिया प्रखंड के अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि मलाही गांव में भी दो बच्चों की मरने की सूचना प्राप्त हुई जिसकी जांच लिए अधिकारियों को भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




