सामाजिक समरसता को बंजरिया व रामगढ़वा में बनेंगे सद्भावना मंडप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2020 12:32 AM
मोतिहारी : सामाजिक समरसता के लिए जिले के बंजरिया व रामगढ़वा प्रखंडों में सद्भावना मंडप का निर्माण होगा. इसके निर्माण की दिशा में विभागीय कवायद तेज कर दिये गये है. कुल 151.01 लाख रुपये इस पर खर्च किये जाएंगे. अलपसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से मंजूरी दिये जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई तेज कर दी […]
मोतिहारी : सामाजिक समरसता के लिए जिले के बंजरिया व रामगढ़वा प्रखंडों में सद्भावना मंडप का निर्माण होगा. इसके निर्माण की दिशा में विभागीय कवायद तेज कर दिये गये है. कुल 151.01 लाख रुपये इस पर खर्च किये जाएंगे. अलपसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से मंजूरी दिये जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई तेज कर दी गयी है.
बंजरिया में 72.77 लाख व रामगढ़वा में 74.29 लाख रुपये सद्भावना मंडप पर खर्च करने की स्वीकृति मिली है. संबंधित कार्य एजेंसी को समय पर काम पूरा करने की जिम्मेवारी सौंप दी गयी है. इसके लिए करीब 10 डिस्मिल जमीन की आवश्यकता होगी. विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंडप पूरी तरह से आधुनिक संसाधनों से लैस होगा और क्षेत्र के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा.
केंद्र प्रयोजित एमएसडीपी योजना के तहत इस काम को अंजाम दिया जा रहा है जो सद्भावना के नाम से जाना व पहचाना जाएगा व पूरी तरह से सामाजिक समरसता का केंद्र बनेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










