ePaper

22 कार्टन विदेशी शराब बरामद, तीन पर प्राथमिकी

Updated at : 07 Jan 2020 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
22 कार्टन विदेशी शराब बरामद, तीन पर प्राथमिकी

मधुबन : राजेपुर थाना क्षेत्र के नरहा गांव से पुलिस ने 184 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. शराब 22 कार्टन है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना पर अजय राय के घर से शराब बरामद की गयी है. पुलिस को देख तस्कर भागने में सफल रहा. बताया कि मामले में अजय राय समेत […]

विज्ञापन

मधुबन : राजेपुर थाना क्षेत्र के नरहा गांव से पुलिस ने 184 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. शराब 22 कार्टन है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना पर अजय राय के घर से शराब बरामद की गयी है. पुलिस को देख तस्कर भागने में सफल रहा. बताया कि मामले में अजय राय समेत तीन तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

शराब व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार : फेनहारा. 60 बोतल नेपाली शराब व एक बाइक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर पताही थाने के बेटौना का है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान कालूपाकड़ में एक संदिग्ध हालत में दो बाइक सवार को देखा गया, जो पुलिस को देख बाइक व शराब को छोड़ कर भागने लगा, जिसे खदेड़ कर दबोचा लिया गया. वही दूसरा भागने में सफल रहा. बताया कि तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विदेशी शराब के साथ तीन वारंटी गिरफ्तार :

अरेराज : समकालीन अभियान चलाकर ओपी थाना पुलिस ने छह बोतल विदेशी शराब के साथ तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है. ओपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत कुर्की, शराब माफिया सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

नपं के वार्ड 12 नट टोली में बाइक चोरी व शराब कांड के आरोपित उमेश राम को छह बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. वही कुर्की जब्ती के वारंटी दयाशंकर गिरि व शुभनारायण को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन