ePaper

कर्ज का पैसा वापस मांगने पर ईंट से मार किया जख्मी

Updated at : 15 Dec 2019 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
कर्ज का पैसा वापस मांगने पर ईंट से मार किया जख्मी

मोतिहारी : चिरैया थाने के लालबेगिया गांव में कर्ज में दिया पैसा वापस मांगने पर रंजू देवी को ईंट से मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि वह दरवाजे पर बैठी थी. इसी […]

विज्ञापन

मोतिहारी : चिरैया थाने के लालबेगिया गांव में कर्ज में दिया पैसा वापस मांगने पर रंजू देवी को ईंट से मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसने नगर थाना में आवेदन दिया है.

उसने पुलिस को बताया है कि वह दरवाजे पर बैठी थी. इसी दौरान ग्रामीण सुखाड़ी साह, कृपा देवी, विक्की कुमारी, शीला देवी व ललिता देवी ने दरवाजे पर चढ़ गाली-गलौज की. गाली देने से मना करने पर रड से मार जख्मी करर दिया. उसने आगे बताया है कि सुखाड़ी ने उससे कर्ज लिया था.

पैसा वापस मांगने पर घटना को अंजाम दिया. घर में घुस पेटी तोड़ नकद व आभूषण लूटने का भी आरोप लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी के लिए आवेदन को चिरैया थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन