जाली नोट के साथ युवक धराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Oct 2019 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

तुरकौलिया : पुलिस ने 6000 रुपये के जाली नोट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक मुफस्सिल थाना के गुलरिया के मो. शकील का पुत्र ओसामा है. उसके पास से दो हजार के तीन नोट मिले हैं. बताया जाता है कि सोमवार को युवक तुरकौलिया मुख्य चौक पर ऑटो से आया. वह पहले […]
विज्ञापन
तुरकौलिया : पुलिस ने 6000 रुपये के जाली नोट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक मुफस्सिल थाना के गुलरिया के मो. शकील का पुत्र ओसामा है. उसके पास से दो हजार के तीन नोट मिले हैं. बताया जाता है कि सोमवार को युवक तुरकौलिया मुख्य चौक पर ऑटो से आया.
वह पहले एक किराना दुकान में गया, जहां उसने एक दो हजार के नोट देकर खुदरा मांगा. दुकानदार रुपये देख जाली होने की जानकरी दी. इसके बाद वह युवक फल की दुकान पर गया, जहां जाली नोट बताया गया. यहां जब कोई चारा नहीं चला तो फिर पान की दुकान पर जाकर रुपये भुनाने का प्रयास किया.
दुकानदार ने इसकी पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंच उसे पकड़ लिया. जांच में उसके पास से दो-दो हजार के तीन नोट मिले. बताया जाता है कि वह कमीशन पर जाली नोट खपाने तुरकौलिया आया था. जाली नोट का मुख्य सरगना कोई और है. पुलिस जाली नोट के मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए ओसामा से पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




