ePaper

चिरैया में बस से कुचल कर महिला की मौत

Updated at : 25 Jun 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
चिरैया में बस से कुचल कर महिला की मौत

चिरैया (पूचं) : मोतिहारी-ढाका मुख्य पथ में राघोपुर लचका के पास सोमवार को बस ने महिला काे कुचल दिया. उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बेटा व बेटी घायल हो गये. महिला अफरीदा खातून (55) ढाका थाने क्षेत्र के रक्सा रहीमपुर निवासी मो शोयब की पत्नी थी. बताया जाता है कि वह अपने […]

विज्ञापन

चिरैया (पूचं) : मोतिहारी-ढाका मुख्य पथ में राघोपुर लचका के पास सोमवार को बस ने महिला काे कुचल दिया. उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बेटा व बेटी घायल हो गये. महिला अफरीदा खातून (55) ढाका थाने क्षेत्र के रक्सा रहीमपुर निवासी मो शोयब की पत्नी थी.

बताया जाता है कि वह अपने मायके चिरैया थाने के माधोपुर से बाइक से पुत्र हैदर अली और पुत्री अफगाना खातून के साथ घर लौट रही थी. इसी दौरान ढाका की ओर से आ रही बस ने महिला को कुचल दिया. बस को पकड़ने के लिए जख्मी हैदर अली ने चिरैया तक पीछा किया. बाद में पुलिस के सहयोग से बस को पकड़ लिया गया.

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक रोड जाम कर यातायात ठप कर दिया. वे बस चालक और मालिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने, चालकों की लाइसेंस व बस की परमिट चेक करने सहित परिजनों को सरकारी मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.

सीओ सचिंद्र कुमार के सरकारी मुआवजा देने के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया. इधर, सिकरहना डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन