बीज टीकाकरण रथ रवाना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2019 1:39 AM

विज्ञापन

मोतिहारी : खरीफ खेती अभियान के तहत बीज टीकाकरण को लेकर किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. इस कड़ी में शनिवार को सहायक निदेशक पौध संरक्षण अजीत कुमार शरण व परियोजना निदेशक आत्मा रणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा रथ को रवाना किया. सहायक निदेशक ने बताया कि जिले में एक […]

विज्ञापन
मोतिहारी : खरीफ खेती अभियान के तहत बीज टीकाकरण को लेकर किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. इस कड़ी में शनिवार को सहायक निदेशक पौध संरक्षण अजीत कुमार शरण व परियोजना निदेशक आत्मा रणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा रथ को रवाना किया.
सहायक निदेशक ने बताया कि जिले में एक सप्ताह तक रथ सभी 27 प्रखंडों में रथ भ्रमण करेगा. कहा कि रथ के माध्यम से किसानों को बीज टीकाकरण को लेकर जागरूक किया जा रहा है. ताकि किसान खरीफ खेती में उपचारित बीज का प्रयोग करे. कहा कि विभागीय स्तर पर बीज उपचार को लेकर किसानों को अनुदानित दर पर बीजो उपचार दवाएं मुहैया करायी जा रही है.
सभी प्रखंडों में अनुदानित कीटनाशी बिक्री के लिए दुकान चयनित किये गये हैं, इन संबंधित दुकानों से किसान बीज उपचार दवा खरीद सकते हैं. बीज उपचारित दवा की खरीदारी पर किसानों को 50 प्रतिशत तक का अनुदान मिलेगा. किसान संबंधित दुकान से कैश भुगतान पर दवा की खरीद करेंगे, वही सब्सिडी की राशि किसान के बैंक खाता में भेज दी जायेगी. इस मौके पर आत्मा परियोजना व पौध संरक्षण कार्यालय के कर्मीयों के आलवा कृषि समन्वयक व अन्य कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन