मलेरिया की चपेट में तीन छात्राएं, सेलाइन चढ़ाया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डुमरिया :प्रखंड की पलाशबनी पंचायत के फोकस एरिया में शामिल माढ़ोतलिया की मलेरिया पीड़ित तीन बच्चियों को शनिवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया. इनमें से दो दुलारी तिऊ (10) और बुधनी तिऊ (13) माढ़ोतलिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय की छात्राएं हैं. दोनों शनिवार को इलाज के लिए सीएचसी पहुंची थीं. खून जांच में मलेरिया पाया […]

विज्ञापन

डुमरिया :प्रखंड की पलाशबनी पंचायत के फोकस एरिया में शामिल माढ़ोतलिया की मलेरिया पीड़ित तीन बच्चियों को शनिवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया. इनमें से दो दुलारी तिऊ (10) और बुधनी तिऊ (13) माढ़ोतलिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय की छात्राएं हैं. दोनों शनिवार को इलाज के लिए सीएचसी पहुंची थीं. खून जांच में मलेरिया पाया गया. डॉ श्याम सोरेन ने छात्राओं का इलाज किया. सीएचसी में दोनों को भर्ती किया गया. दोनों को स्लाइन चढ़ायी गयी.

विज्ञापन

दोनों सगी बहन हैं. मलेरिया उन्मूलन के लिए क्षेत्र में अभियान चलाया गया. मच्छरदानी भी बांटी गयी. डीडीटी स्प्रै हुआ. फिर भी में क्षेत्र मलेरिया थमने का नाम नहीं ले रहा है. माढ़ोतलिया स्कूल में सीएचसी की ओर से स्वास्थ्य कैंप लगाया जाता है. बच्चों की खून जांच की जाती है. फिर भी इस इलाके से मलेरिया थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं डुमरिया के उपरबांकीशोल गांव की एक बच्ची धनको हांसदा (13) की डुमरिया सीएचसी में मलेरिया की पुष्टि हुई है. अस्पताल में भर्ती लेकर उसका इलाज शुरू कर दिया गया है. डॉ श्याम सोरेन ने ही धनको का भी इलाज किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन