फल व्यवसायी से मांगी आठ लाख की रंगदारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2019 1:26 AM
मोतिहारी : शहर के मिस्कौट निवासी रामायण प्रसाद से अपराधियों ने आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी है. रामायण प्रसाद नगरपालिका गेट के पास ठेला लगा फल बेचते है. उन्हें मोबाइल नंबर 7321086273 से फोन कर रंगदारी मांगी गयी. दूसरी बार फोन आया तो पत्नी […]
मोतिहारी : शहर के मिस्कौट निवासी रामायण प्रसाद से अपराधियों ने आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी है. रामायण प्रसाद नगरपालिका गेट के पास ठेला लगा फल बेचते है.
उन्हें मोबाइल नंबर 7321086273 से फोन कर रंगदारी मांगी गयी. दूसरी बार फोन आया तो पत्नी ने फोन रिसीव कर कहा कि वे नहीं हैं. हम गरीब आदमी है, कहां से आठ लाख रुपये देंगे. दूसरी ओर से अपराधी ने रुपये नहीं देने पर पति व पुत्र की हत्या कर देने की धमकी दी. घटना की सूचना श्री प्रसाद द्वारा शुक्रवार की शाम नगर थाना को दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










