मोबाइल चोरी करते युवक धराया, पुलिस को सौंपा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2019 11:57 PM
मधुबन : मलंग चौक स्थित नेमा सुपर मार्केट में सब्जी खरीदने के दौरान एक ग्राहक के पॉकेट से मोबाइल निकालने के क्रम में मोतीपुर का एक युवक रंगेहाथ दबोचा गया. घटना मंगलवार की देर संध्या की है. स्थानीय लोगों ने पॉकेटमार मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर का राहुल तिवारी को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया. घटना […]
मधुबन : मलंग चौक स्थित नेमा सुपर मार्केट में सब्जी खरीदने के दौरान एक ग्राहक के पॉकेट से मोबाइल निकालने के क्रम में मोतीपुर का एक युवक रंगेहाथ दबोचा गया. घटना मंगलवार की देर संध्या की है. स्थानीय लोगों ने पॉकेटमार मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर का राहुल तिवारी को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया. घटना को लेकर फेनहरा थाने के मधुरापुर गांव के शत्रुघ्न पंडित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शत्रुघ्न पंडित जब बाजार में सब्जी खरीद रहा था. इसी दौरान राहुल उनके पॉकेट से मोबाइल निकालने लगा. इस क्रम में मोबाइल गिर गया. लोगों ने चोरी करते राहुल को पकड़ कर लिया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










