पूर्वी चंपारण : सीबीआइ ने शुरू की महिला अल्पावास व बाल गृहकांड की जांच

Updated at : 09 Jan 2019 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी चंपारण : सीबीआइ ने शुरू की महिला अल्पावास व बाल गृहकांड की जांच

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : सीबीआइ ने महिला अल्पावास व बाल गृहकांड की जांच शुरू कर दी है. सीबीआइ की टीम मंगलवार को मोतिहारी पहुंची. छतौनी थाने से बालगृह में रहने वाले बच्चों के साथ अनैतिक व्यवहार को लेकर दर्ज प्राथमिकी की कॉपी ली. वहीं, अनुसंधानकर्ता से कई बिंदुओं पर जानकारी भी ली. वहां से टीम […]

विज्ञापन

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : सीबीआइ ने महिला अल्पावास व बाल गृहकांड की जांच शुरू कर दी है. सीबीआइ की टीम मंगलवार को मोतिहारी पहुंची. छतौनी थाने से बालगृह में रहने वाले बच्चों के साथ अनैतिक व्यवहार को लेकर दर्ज प्राथमिकी की कॉपी ली. वहीं, अनुसंधानकर्ता से कई बिंदुओं पर जानकारी भी ली. वहां से टीम तुरकौलिया थाने पहुंची.

तुरकौलिया के रघुनाथपुर स्थित महिला अल्पावास गृह की महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार मामले दर्ज प्राथमिकी को पढ़ा और अबतक के अनुसंधान की प्रगति के संबंध में जांच पदाधिकारी से जानकारी ली. बताया जाता है कि दोनों मामले सीबीआइ को हैंडओवर कर दिया गया है. सीबीआइ के पदाधिकारी कुमार रोशन के साथ दारोगा राजेश कुमार मोतिहारी पहुंचे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन