क्रिकेट मैच में हुए विवाद को सुलझाने गयी पुलिस पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2018 12:21 PM
मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में क्रिकेट मैच के दौरान हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया. इस झड़प में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं, झड़प की सूचना पाकर बीच बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी ग्रामीणों ने हमला बोल दिया. जिसमें एक एसआई का […]
मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में क्रिकेट मैच के दौरान हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया. इस झड़प में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं, झड़प की सूचना पाकर बीच बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी ग्रामीणों ने हमला बोल दिया. जिसमें एक एसआई का सर फट गया. वहीं कई अन्य पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है. तनाव को बढ़ते देख बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. साथ ही पुलिस घटना में शामिल लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए धर-पकड़ शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि जिले के घोड़ासहन हाईस्कूल में लखनऊ और मोतिहारी के बीच क्रिकेट मैच चल रहा था. इसी दौरान एंपायर के फैसले को लेकर खिलाड़ी उलझ पड़े. देखते ही देखते इसमें दर्शक भी शामिल हो गये और मारपीट शुरू हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही घोड़ासहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जहां दर्शक पुलिस से भी उलझ पड़े और उन पर हमला बोल दिया. इस घटना में एक एसआई का सर फट गया और कई पुलिसकर्मी घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










