सजायवार कैदी की सदर अस्पताल में मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2018 6:10 AM
विज्ञापन
पश्चिमी चंपारण के पिपरासी का रहने वाला था कैदी मोतिहारी : सेंट्रल जेल मोतिहारी के सजायवार कैदी शारदा राम(70) की मौत हो गयी. वह कई महीनों से बीमार चल रहा था. बुधवार को उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक पश्चिमी चंपारण के पीपरासी गांव का […]
विज्ञापन
पश्चिमी चंपारण के पिपरासी का रहने वाला था कैदी
मोतिहारी : सेंट्रल जेल मोतिहारी के सजायवार कैदी शारदा राम(70) की मौत हो गयी. वह कई महीनों से बीमार चल रहा था. बुधवार को उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक पश्चिमी चंपारण के पीपरासी गांव का रहने वाला था. नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि जेल अधीक्षक के आवेदन पर बंदी की मौत मामले में यूडी केस दर्ज किया जायेगा.
बताया जाता है कि पीपरासी के राधा किशुन यादव की हत्या वर्ष 1989 में हुई थी. हत्या का आरोप शारदा राम व उसके भाई हंसराज राम पर लगा था.दोनों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी.चार अक्तूबर 2014 को दोनों भाइयों ने बेतिया न्यायालय में आत्म समर्पण किया था. मृतक के पुत्र उपेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पिता डायबिटिज के अलावे कई अन्य गंभीर बीमार से ग्रसित थे. वहीं जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मोतिहारी से लेकर पटना तक इलाज के लिए उसे भेजा गया था.बुधवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर सदर में भर्ती कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










