मोतिहारी : सभी को मिल रहा योजनाओं का लाभ : आरसीपी सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2018 4:01 AM
मोतिहारी : जदयू अतिपिछड़ा सम्मेलन रविवार को नगर भवन में राज्यसभा सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. इसके पूर्व जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में राज्यसभा सांसद ने रोड शो किया. वहीं, जगह-जगह पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहना कार उनका स्वागत किया. नगर भवन […]
मोतिहारी : जदयू अतिपिछड़ा सम्मेलन रविवार को नगर भवन में राज्यसभा सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. इसके पूर्व जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में राज्यसभा सांसद ने रोड शो किया. वहीं, जगह-जगह पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहना कार उनका स्वागत किया. नगर भवन में अतिपिछड़ा व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने कहा सूबे की सरकार द्वारा सभी वर्गों के लोगों के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलायी गयी हैं.
महिलाओं के लिए नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है. बेटियों को शिक्षित करने के लिए साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं चल रही हैं. गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक गांव में बिजली पहुंचायी गयी है. सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल योजना चल रही है.
युवाओं के लिए आर्थिक बल युवाओं का हल, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी तमाम योजनाएं चल रही हैं. समाज के अतिपिछड़ा, पिछड़ा, दलित, महादलित वर्ग के लिए सभी सरकारी सुविधाओं में आरक्षण दिया जा रहा है. मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद व पार्टी के महासचिव आरसीपी सिंह थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष भुवन पटेल व शर्मानंद सहनी ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










