वरीय में 54 व कनीय प्रवर कोटि में 107 को मिलेगी प्रोन्नति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2018 5:47 AM
विज्ञापन
54 कर्मी बनेंगे कलेक्ट्रेट व अनुमंडल के प्रधान 107 कर्मी बनेंगे अंचल के प्रधान व नाजिर प्रोन्नति के साथ कर्मियों का होगा तबादला मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में कलेक्ट्रेट व विभिन्न अनुमंडल व प्रखंड, अंचल कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों को करीब 26 वर्षों बाद प्रोन्नति का लाभ मिलेगा. इसके तहत अब नये सूची के […]
विज्ञापन
54 कर्मी बनेंगे कलेक्ट्रेट व अनुमंडल के प्रधान
107 कर्मी बनेंगे अंचल के प्रधान व नाजिर
प्रोन्नति के साथ कर्मियों का होगा तबादला
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में कलेक्ट्रेट व विभिन्न अनुमंडल व प्रखंड, अंचल कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों को करीब 26 वर्षों बाद प्रोन्नति का लाभ मिलेगा. इसके तहत अब नये सूची के अनुसार 49 के बजाय 54 कर्मियों को वरीय प्रवर कोटि में प्रोन्नति होगी, जो समाहणालय के अलावे अनुमंडल कार्यालय व प्रखंडों में प्रधान सहायक का दायित्व निभायेंगे. वहीं कनीय प्रवर कोटि में कर्मियों की संख्या नयी सूची के अनुसार 98 से बढ़कर 107 हो गयी है, जिन्हें 27 अंचलों में प्रधान सहायक के अलावा नाजिर का प्रभार मिलेगा. इसके अलावा कलेक्ट्रेट व अनुमंडल में भी इन लोगों को विभिन्न संकायों में नाजिर का दायित्य संभालना होगा.
विभागीय स्तर पर सूची तैयार कर ली गयी है. किस विभाग में कितने प्रधान सहायक व नाजिर की आवश्यकता है इसको ले सूची तैयार है. एक दो दिनों में बैठक के साथ डीएम अंतिम मुहर लगा सकते है. मिली जानकारी के अनुसार समाहरणालय संवर्ग में निम्नवर्गीय लिपिक 5200 ग्रेड पे 1900 प्रोन्नति के बाद 5200 (आठ वर्ष) 2400 ग्रेड पे होगा. उच्च वर्गीय लिपिक को 5200-20000 ग्रेड पे 2400 प्रोन्नति के बाद 9300-34800 ग्रेड पे 4200 हो जायेगा. इसी तरह 9300-34800 में 4200 ग्रेड पे बढ़कर 4600 हो जायेगा. निम्नवर्गीय लिपिक में 5200-20200 ग्रेड पे 1900 से बढ़कर 2400 हो जायेगा. इसके अलावा प्रोन्नति पानेवाले को एक मुश्त प्रोन्नति लाभ के रूप में मोटी रकम भी मिलेगी. मंगलवार को पूरे दिन समाहरणालय में प्रोन्नति व तबादले की चर्चा जोरों पर रही. कर्मी यहीं कहते रहे कि एक दो दिन में तबादला होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










