ससुराल आये युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत

हरसिद्धि : उज्जेनलोहियार पंचायत के मगनुवा गांव में ससुराल आये 45 वर्षीय युवक की मौत संदेहास्पद स्थिति में मंगलवार को हो गयी है. उसकी पहचान बिगू मांझी पिता मुहर मांझी ग्राम ओल्हा मेहता टोला के रूप में हुई है. पत्नी शिवकली देवी ने बताया कि ससुराल से पांच रोज पहले मेरे पति ने मेरे साथ […]
हरसिद्धि : उज्जेनलोहियार पंचायत के मगनुवा गांव में ससुराल आये 45 वर्षीय युवक की मौत संदेहास्पद स्थिति में मंगलवार को हो गयी है. उसकी पहचान बिगू मांझी पिता मुहर मांझी ग्राम ओल्हा मेहता टोला के रूप में हुई है. पत्नी शिवकली देवी ने बताया कि ससुराल से पांच रोज पहले मेरे पति ने मेरे साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था. इसके बाद मायके चली आयी. सोमवार की रात बिगू आया और ब्रह्मस्थान के पास चबूतरा पर सो गया. सुबह ग्रामीणों ने हल्ला किया कि चबूतरा पर एक व्यक्ति मरा हुआ है. जब लोगों ने शव के समीप गया तो शव की पहचान बिगू मांझी के रूप में हुई. सूचना पर पहुंचे एएसआई शिव कुमार साह घटनास्थल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




