ससुराल में दामाद पर जानलेवा हमला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2018 4:11 AM

विज्ञापन

मोतिहारी : मेहसी थाना अंतर्गत कटहाघाट ससुराल गये सच्चितानंद प्रसाद को मारपीट कर घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसने दुर्गा साह सहित तीन-चार अज्ञात को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि ससुराल में बालेश्वर साह, अजय साह व राजेंद्र साह के साथ […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मेहसी थाना अंतर्गत कटहाघाट ससुराल गये सच्चितानंद प्रसाद को मारपीट कर घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसने दुर्गा साह सहित तीन-चार अज्ञात को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि ससुराल में बालेश्वर साह, अजय साह व राजेंद्र साह के साथ बैठ जमीन को हुंडा व बटाई देने के लिए बातचीत कर रहा था. इस दौरान दुर्गा साह ने आकर लाठी-डंडे से मार घायल कर दिया. पॉकेट तीन हजार कैश छीनने व ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. सच्चितानंद छतौनी थाने के राजेंद्र नगर मुहल्ले का रहने वाला है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए मेहसी थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन