डीएम के फर्जी पत्र पर वसूली का खुलासा, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

अरेराज (मोतिहारी) : अनुमंडल में शौचालय निर्माण में फर्जीवाड़ा के बाद अब स्वच्छता अभियान का स्टिकर लगाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है. बुधवार को डीएम के गोपनीय शाखा का फर्जी पत्र जारी कर प्रति स्टिकर 30 रुपये की वसूली की जा रही थी. मामले में रोहतास के जटवरिया निवासी सुनील […]
अरेराज (मोतिहारी) : अनुमंडल में शौचालय निर्माण में फर्जीवाड़ा के बाद अब स्वच्छता अभियान का स्टिकर लगाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है. बुधवार को डीएम के गोपनीय शाखा का फर्जी पत्र जारी कर प्रति स्टिकर 30 रुपये की वसूली की जा रही थी. मामले में रोहतास के जटवरिया निवासी सुनील सिंह व पीठनी निवासी योगेंद्र सिंह को ग्रामीणों ने पकड़ कर अधिकारी को सौंप दिया, लेकिन दोनों चकमा देकर भाग निकले. डीएम रमण कुमार ने अरेराज बीडीओ को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




