मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड को किया हाइअलर्ट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2017 6:29 AM

विज्ञापन

मोतिहारी : माओवादी संगठन के शहीद सह विरोध दिवस को लेकर जिले को हाइअलर्ट किया गया है. सूचना है कि माओवादियों ने अपने नेता किशन जी की पुण्य तिथि पर विध्वंसक कार्रवाई की योजना बनायी है. इसको लेकर 24 से 30 नवंबर तक विशेष कर मुजफ्फरपुर- नरकटियागंज रेलखंड की सुरक्षा को लेकर सतर्कता का निर्देश […]

विज्ञापन

मोतिहारी : माओवादी संगठन के शहीद सह विरोध दिवस को लेकर जिले को हाइअलर्ट किया गया है. सूचना है कि माओवादियों ने अपने नेता किशन जी की पुण्य तिथि पर विध्वंसक कार्रवाई की योजना बनायी है. इसको लेकर 24 से 30 नवंबर तक विशेष कर मुजफ्फरपुर- नरकटियागंज रेलखंड की सुरक्षा को लेकर सतर्कता का निर्देश दिया गया है.

रेलवे को हाइअलर्ट करते हुए जिला पुलिस को भी सतर्कता का निर्देश दिया गया है. ऐसी संभावना है कि माओवादी संगठन पुलिस गश्ती दल, मोबाइल टावर, थाना व पुलिस पिकेट पर हमला या फिर पुलिस मुखबीर को अगवा कर उनकी हत्या कर सकते हैं. सीआरपीएफ कैंप व प्रखंड-अंचल कार्यालय की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बरतने को कहा गया है. एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने खुफिया इनपुट के बाद सभी थाने को सूचना संग्रह कर निरोधात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन