दामाद को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

Updated at : 29 Nov 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
दामाद को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

मोतिहारी : बंजरिया के चैलाहा में ससुरालवालों ने एक युवक को केराेसिन छिड़क जिंदा जला दिया. गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घटना मंगलवार शाम की है. घायल युवक शहर के रमना मिस्कॉट का शमीम अख्तर है. सदर अस्पताल […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बंजरिया के चैलाहा में ससुरालवालों ने एक युवक को केराेसिन छिड़क जिंदा जला दिया. गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घटना मंगलवार शाम की है. घायल युवक शहर के रमना मिस्कॉट का शमीम अख्तर है. सदर अस्पताल में उसने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि मंगलवार को उसकी पत्नी अजमेरी खातून ने फोन कर मायके बुलाया. वहां जाने पर ससुराल वालों ने 50 हजार रुपये की डिमांड की. पैसा देने से इंकार करने पर ससुरालवालों ने पहले जमकर पिटाई की, उसके बाद केराेसिन छिड़क शरीर में आग लगा दिया.

घटना के बाद शमीम चिखता-चिल्लाता रहा, पत्नी से आग बुझाने की गुहार लगायी, लेकिन पत्नी बचाने के बजाय मायके वालों के साथ फरार हो गयी. शमीम ने पत्नी अजमेरी खातून सहित रानी खातून व बबलू मियां को आरोपित किया है. इधर सदर अस्पताल आयी शमीम की बहन ने बताया कि अजमेरी ने शाम में फोन किया. कहा कि तुम्हारा भाई आग से बुरी तरह जल गया है, इसे आकर ले जाओ और कहीं इलाज कराओ. वहां पहुंचने पर शमीम घर के अंदर छट-पटा रहा था,

जबकि घर के सारे लोग फरार थे. उसने पूछने पर बताया कि अजमेरी व उसके परिवार वालों ने केरोसिन छिड़क शरीर में आग लगायी है. बंजरिया पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंच शमीम व उसके परिजनों से पूछताछ की. इधर पुलिस कैंप प्रभारी ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए बंजरिया थाना भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन