बंद रहीं दुकानें, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Updated at : 28 Nov 2017 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
बंद रहीं दुकानें, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

मोतिहारी : कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुनमुन जायसवाल के पुत्र छोटू जायसवाल की हत्या के विरोध में सोमवार को बुलाया गया मोतिहारी बंद सफल रहा. सड़कों पर सन्नाटा रहा व दुकानें बंद रहीं. स्कूली बसे नहीं चलीं. अस्पताल में भी कम मरीज दिखे. सुबह सांसद पप्पू यादव ने समर्थकों के साथ पानी टंकी चौक से […]

विज्ञापन

मोतिहारी : कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुनमुन जायसवाल के पुत्र छोटू जायसवाल की हत्या के विरोध में सोमवार को बुलाया गया मोतिहारी बंद सफल रहा. सड़कों पर सन्नाटा रहा व दुकानें बंद रहीं. स्कूली बसे नहीं चलीं. अस्पताल में भी कम मरीज दिखे. सुबह सांसद पप्पू यादव ने समर्थकों के साथ पानी टंकी चौक से छतौनी तक पदयात्रा कर दुकानें बंद

बंद रहीं दुकानें
करायीं. जन अधिकार पार्टी के समर्थकों एनएच पर बैठ कर आवागमन बाधित किया.
इधर राजद, कांग्रेस के नेताओं ने भी जुलूस निकाल कर बंद कराया और गांधी चौक पर धरना दिया. इस दौरान दोपहर में छतौनी चौक पर पुलिस व बंद समर्थकों में झड़प हुई, लाठियां भी चलीं. एनएसयूवाइ के अध्यक्ष बिट्टू यादव ने बताया कि लाठीचार्ज से अभिषेक, सौरभ व प्रकाश को चोट लगी है. बंद समर्थकों के साथ चांदमारी में भी नोक-झोंक हुई.
इस दौरान शहर का मुख्य हेनरी बाजार, मीना बाजार, सोनारपट्टी भी बंद रहे. खरीदारों को वापस लौटना पड़ा. बंद समर्थकों के जुलूस के साथ पुलिस भी मुस्तैदी से चल रही थी, ताकि कोई अप्रिया घटना न हो.
कांग्रेस की ओर से बंद का नेतृत्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला, तनवीर खां, बबन पांडेय, रंजन शर्मा, बच्ची पांडेय आदि कर रहे थे. वहीं, राजद की ओर से जुलूस का नेतृत्व राजद के वरीय नेता विनोद श्रीवास्तव, सुरेश यादव, बजरंगी नारायण ठाकुर, एनामुल हक, मणिभूषण श्रीवास्तव, नसीमा खातून, मुन्नीलाल यादव, जेपी यादव, कांग्रेस नेता मुमताज अहमद आदि कर रहे थे. शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण कर सभी समर्थक धरने पर बैठ गये. नेताओं ने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया. वक्ताओं ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पूरा जिला बंद होगा.
तैनात रहे दंडाधिकारी
बंद के दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस व दंडाधिकारी तैनात रहे. छतौनी थानाध्यक्ष विजय यादव ने लाठीचार्ज की घटना से इनकार किया है. बंद शांतिपूर्ण रहा. कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. इस दौरान सीओ चौधरी बसंत सिंह, नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार के साथ सशस्त्र बल के जवान शहर का जायजा ले रहे थे.
बंद को जाप का भी मिला समर्थन
राजद व कांग्रेस की ओर से बुलाये गये बंद को उस समय बल मिला, जब सांसद पप्पू यादव स्वयं शहर में पदयात्रा कर बंद का सामर्थन किया. छतौनी से श्री यादव के प्रस्थान करने के बाद जाप नेताओं ने छतौनी एनएच को जाम कर दिया. इस दौरान मुख्य रूप से जितेंद्र गिरि, सुरेंद्र त्यागी, मोख्तार गुप्ता, अंकुर सिंह, कन्हैया आदि थे.
कांग्रेस नेता पुत्र हत्या के खिलाफ धरने पर बैठे नेता
कई जगह नोक-झोंक, पुलिस ने भांजी लाठियां
शहर में जाप, कांग्रेस व राजद ने निकाला जुलूस
बंदी को लेकर शहर में सक्रिय रहे पुलिस अधिकारी
छतौनी व चांदमारी में बंद समर्थकों से नोक-झोंक
स्कूलों पर भी दिखा बंद का असर, नहीं चले वाहन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन