साढ़े पांच करोड़ की लागत से बनेगा पंप हाउस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2017 6:02 AM
विज्ञापन
अरेराज (मोतिहारी) : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर को नल-जल नल जल की सुविधा के लिए नगर पंचायत सरकार द्वारा प्रत्येक वार्ड में पंप हाउस का निर्माण करायेगी. पंप हाउस के लिए साढ़े पांच करोड़ की राशि स्वीकृति के साथ टेंडर की प्रक्रिया भी कर दी गयी है. हर घर को नल […]
विज्ञापन
अरेराज (मोतिहारी) : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर को नल-जल नल जल की सुविधा के लिए नगर पंचायत सरकार द्वारा प्रत्येक वार्ड में पंप हाउस का निर्माण करायेगी. पंप हाउस के लिए साढ़े पांच करोड़ की राशि स्वीकृति के साथ टेंडर की प्रक्रिया भी कर दी गयी है.
हर घर को नल जल की सुविधा मिले, इसको लेकर नगर पंचायत द्वारा प्रत्येक वार्ड में पंप हाउस बनाने के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की सबसे महत्वाकांक्षी योजना हर घर को नल से शुद्ध पेयजल मिले. इसको लेकर प्रत्येक वार्ड में पंप हाउस बनाकर नगरवासियों को शुद्ध पेयजल दिया जायेगा.
नपं के तीन वार्ड को पीएचइडी जलमीनार से जोड़ा जायेगा. बाकी 11 वार्डों में सरकारी भूमि का स्थल चयन कर लिया गया है, जहां जल्द ही पंप हाउस बनाया जायेगा. यहां बता दें कि वार्ड तीन में हर घर नलजल योजना की शुरुआत विगत वर्ष आठ नवंबर को मुख्यमंत्री द्वारा की गयी थी, जिसे पूरा करने के साथ ही श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर प्रखंड, अनुमंडल, हाइस्कूल परिसर, काॅलेज सहित पड़ाव स्थलों पर भी नल-जल की सुविधा शुरू कर दिया गया है. नगर पंचायत के वार्ड एक में धर्मदास पोखरा के पास,
वार्ड-4 में बस स्टैंड से पश्चिम पोखरा के पास, वार्ड-5 में मस्जिद से दक्षिण, वार्ड-6 में शर्मा टोला व जलवा पुल के पास, वार्ड-8 में रेफरल अस्पताल कैंपस, वार्ड-9 में रामलाल चौक, वार्ड-11 में बरवा हनुमान मंदिर के पास, वार्ड-12 में शर्मा टोला मंदिर के पास, वार्ड-13 में बहादुरपुर डीह के पास, वार्ड-14 में कुर्मी टोला के पास पंप हाउस बनेगा. वही वार्ड 2 , 3 व 10 को पीएचइडी जलमीनार से जोड़कर नल-जल की सुविधा दी जायेगी. पंप हाउस बनाने को लेकर डूडा द्वारा टेंडर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










