शहीद शपथ सप्ताह को ले रेलवे में अलर्ट

Updated at : 25 Nov 2017 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
शहीद शपथ सप्ताह को ले रेलवे में अलर्ट

रेलवे प्रशासन ने किया सभी आरपीएफ थानों को अलर्ट 30 नवंबर तक भाकपा माओवादी मना रहे प्रोटेस्ट सप्ताह मोतिहारी : रेलवे भाकपा माओवादी संगठन के निशाने पर है. शहीद शपथ प्रोटेस्ट सप्ताह के दौरान माओवादी संगठन से रेलवे को खतरा की आशंका है. माओवादी संगठन 24 से 30 नवंबर तक प्रोटेस्ट सप्ताह मना रही है. […]

विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने किया सभी आरपीएफ थानों को अलर्ट

30 नवंबर तक भाकपा माओवादी मना रहे प्रोटेस्ट सप्ताह
मोतिहारी : रेलवे भाकपा माओवादी संगठन के निशाने पर है. शहीद शपथ प्रोटेस्ट सप्ताह के दौरान माओवादी संगठन से रेलवे को खतरा की आशंका है. माओवादी संगठन 24 से 30 नवंबर तक प्रोटेस्ट सप्ताह मना रही है. खुफिया एजेंसी ने रेलवे सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया है.
सूचना के बाद समस्तीपुर रेल मंडल में हाइअलर्ट जारी कर दी गयी है. रेलवे सुरक्षा बल के कमांडेंट वीपी पंडित ने मंडल के सभी आरपीएफ थानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है.
आशंका जतायी है कि प्रोटेस्ट सप्ताह के दौरान माओवादी विध्वंसक कार्रवाई से रेलवे को क्षति पहुंचा सकते है. यात्री सुरक्षा एवं रेलवे संपत्ति की संरक्षा के लिए पुल-पुलिया की निगरानी के साथ संदिग्ध गतिविधि वाले यात्रियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है. बताया है कि नक्सली शस्त्रधारी स्कॉट टीम पर भी हमला कर सकते है.
इस दौरान स्कॉट टीम को अलर्ट रहते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी के लिए तैयार रहना होगा. परिचालन बाधित करने की मंशा से नक्सली रेलवे लाइन को भी निशाना बना सकते है. जिसके लिए रात्रि में पेट्रोलिंग करने की जरूरत है. कमांडेंट ने स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षात्मक व निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप वर्णवाल ने बताया कि प्राप्त निर्देश के आलोक में सुरक्षा बल की तैनाती की गयी है. स्टेशनों पर संदिग्ध गतिविधि वाले पर पैनी नजर रखा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन