युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2017 6:32 AM
विज्ञापन
पताही (मोतिहारी) : थाना क्षेत्र के गोनाही गांव में मंगलवार की सुबह एक 18 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला. युवक की पहचान गांव के मनोज राउत का पुत्र प्रदीप उर्फ विगन कुमार के रूप में हुई है. उनके गले में रस्सी के निशान हैं. बताया जाता है कि प्रदीप घर से सोमवार […]
विज्ञापन
पताही (मोतिहारी) : थाना क्षेत्र के गोनाही गांव में मंगलवार की सुबह एक 18 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला. युवक की पहचान गांव के मनोज राउत का पुत्र प्रदीप उर्फ विगन कुमार के रूप में हुई है. उनके गले में रस्सी के निशान हैं. बताया जाता है कि प्रदीप घर से सोमवार की शाम से ही गायब था, जिसकी काफी खोजबीन की गयी. लेकिन पता नहीं चला.
सुबह ग्रामीणों गांव के बगीचे में प्रदीप का शव आम के पेड़ से लटका पाया. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने शव को अपने
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया.
थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के गले में रस्सी के निशान हैं. शव को देखने से प्रतीत होता है कि प्रदीप की हत्या कही और कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है. घटनास्थल से पुलिस को दो रस्सी का टुकड़ा एवं पॉकेट से एक मोबाइल बरामद की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संदेहास्पद दिख रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










