जलजमाव से मंडरा रहा संक्रमण का खतरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2017 6:39 AM

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के बाजार समिति पथ में जल-जमाव समस्या बनी हुई है. सड़क पर नाली के गंदे पानी का बहाव से संक्रमण जैसी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है. बावजूद इसके लिए जिम्मेवार अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे. लिहाजन समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है. नप […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के बाजार समिति पथ में जल-जमाव समस्या बनी हुई है. सड़क पर नाली के गंदे पानी का बहाव से संक्रमण जैसी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है. बावजूद इसके लिए जिम्मेवार अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे. लिहाजन समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है. नप क्षेत्र के वार्ड 24 निवासी बलिराम सिंह,जितेन्द्र कुमार सिंह,राजेश्वर ओझा,सुजित कुमार सिंह,कुमार अनिल रंजन व अवनीश कुमार सहित दर्जनों लोगों ने प्रशासन को समस्या से अवगत कराते हुए शीध्र पहल कर जल-जमाव की समस्या से निजाद दिलाने की मांग की है.

इस आशय से संबंधित आवेदन नप कार्यपालक पदाधिकारी हरिवीर गौतम को सौंपा है,वहीं इसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी एवं एसडीएम को दी है. मुहल्लेवासियों ने स्पष्ट कहा है कि बंजरिया पंडाल स्थित मैरेंज हॉल की गंदा पानी सड़क पर गिरायी जाती है. नाला उपलब्ध नहीं होने के कारण संबंधित विवाह भवन से डिस्चार्ज गंदा पानी के सड़क पर बहाव से जल-जमाव एवं कीचड़ की समस्या पिछले माह से बनी हूई है. समस्या को लेकर मुहल्लेवासियों ने संबंधित प्रतिष्ठान के मालिक से भी शिकायत की. लेकिन इसका तनिक भी असर नहीं पड़ा. आज भी मैरेज हॉल का कचड़ा व गंदा पानी सड़क पर बहायी जा रही है. जिससे आवागमन में राहगीर को काफी परेशानी झेलना पड़ रहा है. मुहल्लवासियों ने कहा है कि जल-जमाव के कारण सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गयी है. दुरगंध के कारण राहगीरों को नाक पर रूमाल रख गुजरना पड़ता है. स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है.

विवाह भवन का कचरा व गंदा पानी बहाने की शिकायत
ईओ को सौंपा आवेदन, डीएम व एसडीएम को भेजी कॉपी
तालीम ले रहे दो छात्र मंडूआडीह से पकड़ाये
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन