दो पट्टीदारों में हुई मारपीट, छह जख्मी

Updated at : 09 Nov 2017 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
दो पट्टीदारों में हुई मारपीट, छह जख्मी

चिरैया (मोतिहारी). थाने क्षेत्र के धरहरवा गांव में छत पर सूखने के लिए रखे गये साड़ी को एक शरारती बच्चे द्वारा ब्लेड से काटने को लेकर दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हुई हैं. मारपीट में एक महिला समेत आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गये. सभी घायलों को चिरैया पीएचसी के डॉक्टरों ने […]

विज्ञापन
चिरैया (मोतिहारी). थाने क्षेत्र के धरहरवा गांव में छत पर सूखने के लिए रखे गये साड़ी को एक शरारती बच्चे द्वारा ब्लेड से काटने को लेकर दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हुई हैं. मारपीट में एक महिला समेत आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गये. सभी घायलों को चिरैया पीएचसी के डॉक्टरों ने मोतिहारी रेफर कर दिया हैं. मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग एफआइआर दर्ज करायी गयी है.
सुखाड़ी साह द्वारा दर्ज करायी गयी एफआइआर में रामनारायण साह, कांति देवी, रवींद्र साह, किरण देवी,धर्मेंद्र साह, सुनीता देवी व अवनीश साह को आरोपित किया गया हैं. इन लोगों पर साढ़े बारह हजार रुपये सहित मंगल सूत्र छीनने का आरोप हैं. वही रामनारायण साह द्वारा दर्ज करायी गयी एफआइआर में दिलीप साह, सुखाड़ी साह, रंजीत साह, नंदलाल साह, संजीत साह, रंगीला देवी,सिया देवी व सोना देवी को आरोपित किया गया हैं. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन