विवाहिता सहित मां को पीटा

Updated at : 07 Nov 2017 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता सहित मां को पीटा

दुस्साहस. ससुरालियों की करतूत, न्यायालय से पैरवी कर लौट रही थी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज पति, ससुर व देवर को किया आरोपित मोतिहारी : दहेज प्रताड़ना की केस करनेवाली एक विवाहिता कविता कुमारी को ससुरालवालों ने बेरहमी से पीटा है. उसके भाई विकास कुमार व मां किरण देवी को भी घायल कर दिया. घटना […]

विज्ञापन

दुस्साहस. ससुरालियों की करतूत, न्यायालय से पैरवी कर लौट रही थी

नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज पति, ससुर व देवर को किया आरोपित
मोतिहारी : दहेज प्रताड़ना की केस करनेवाली एक विवाहिता कविता कुमारी को ससुरालवालों ने बेरहमी से पीटा है. उसके भाई विकास कुमार व मां किरण देवी को भी घायल कर दिया. घटना नगर थाने के कचहरी चौक की है. कविता केस की पैरवी कर मां व भाई के साथ न्यायालय से वापस अपने मायके मिस्कॉट मुहल्ला लौट रही थी. इस दौरान उनके साथ मारपीट की गयी.
इस संबंध में उन्होंने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें पति राजू राज, ससुर रामेश्वर साह सहित नरेश प्रसाद, रामबाबु कुमार व मुकेश कुमार को आरोपित किया है. सभी आरोपित दरपा थाने के पीपरा गांव के रहनेवाले हैं. बताया कि वर्ष 2015 में राजू राज के साथ शादी हुई थी. शादी के बाद दहेज के खातिर ससुरालवाले प्रताड़ित करने लगे.
मारपीट कर घर से निकाल दिया. इसको लेकर न्यायालय में दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करायी. शनिवार को केस की पैरवी कर लौट रही थी. कचहरी चौक पर उपरोक्त सभी आरोपितों ने घेर बेल्ट से मार घायल कर दिया. नगर पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन