डीएम-एसपी ने दी जिले के भौगोलिक व ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2017 2:23 AM
विज्ञापन
पांच पंचायतों में करेंगे प्रवास मोतिहारी : प्रशासनिक सेवा के 30 प्रशिक्षु अधिकारियों की टीम सोमवार को मोतिहारी पहुंची. वे ग्रामीण परिवेश की योजनाओं का अध्ययन करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे. डीएम व एसपी ने समाहरणालय स्थित डाॅ राधाकृष्णन भवन के सभागार में संयुक्त रूप से बैठक […]
विज्ञापन
पांच पंचायतों में करेंगे प्रवास
मोतिहारी : प्रशासनिक सेवा के 30 प्रशिक्षु अधिकारियों की टीम सोमवार को मोतिहारी पहुंची. वे ग्रामीण परिवेश की योजनाओं का अध्ययन करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे. डीएम व एसपी ने समाहरणालय स्थित डाॅ राधाकृष्णन भवन के सभागार में संयुक्त रूप से बैठक की. जिले के एेतिहासिक व भौगोलिक स्थिति की विस्तार से जानकारी दी.
उन्होंने चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष की बाबत भी विस्तार से अधिकारियों को अवगत कराया. कहा कि इसी चंपारण की धरती से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की थी. ये अधिकारी पांच प्रखंडों के पांच पंचायतों का प्रवास करेंगे. इनके लिए पंचायतों का चयन किया गया है और प्रत्येक पंचायत में पांच-पांच अधिकारी रहेंगे और पंचायती राज की योजनाओं से अवगत होंगे. बैठक में सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल थे.
इन पंचायतों में जायेंगे अधिकारी : अरेराज प्रखंड के रढ़िया, सुगौली प्रखंड के फुलवरिया, छौड़ादानो प्रखंड के तीनकोनी, मधुबन प्रखंड के उतरी मधुबन व केसरिया प्रखंड के
केसरिया पंचायत का चयन किया गया है. इन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, इस बाबत संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










