39 बोतल नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

Updated at : 31 Oct 2017 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
39 बोतल नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

मोतिहारी : नगर पुलिस ने हेनरी बाजार से 39 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वह हेनरी बाजार मेस्तर टोली का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार, नाका दो में प्रतिनियुक्त जमादार अफरोज आलम गश्ती पर निकले थे. इस दौरान गुप्तचर ने सूचना दी कि एक लड़का दो झोला […]

विज्ञापन

मोतिहारी : नगर पुलिस ने हेनरी बाजार से 39 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वह हेनरी बाजार मेस्तर टोली का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार, नाका दो में प्रतिनियुक्त जमादार अफरोज आलम गश्ती पर निकले थे.

इस दौरान गुप्तचर ने सूचना दी कि एक लड़का दो झोला में शराब लेकर ज्ञानबाबु चौक की तरफ जा रहा है.
सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान कारोबारी पुलिस को देख झोला फेंक भागने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया. तलाशी में झोला से 39 पीस नेपाली सौंफी शराब का बोतल बरामद हुआ. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि जमादार अफरोज आलम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन