नेपाल की त्रिशूली नदी में बस गिरी, 30 की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2017 2:05 AM
रक्सौल : नेपाल के धादिंग जिले के गजुरी गांवपालिका के वार्ड नंबर पांच बांगमोड़ के पास शनिवार को काठमांडू जा रही बस नदी में पलट गयी. बस में लगभग 64 लोग सवार थे. इनमें 30 यात्रियों का शव नदी से निकाला गया है. इनमें 12 की शिनाख्त हो सकी है. मरनेवालों में मधुबनी जिले की […]
रक्सौल : नेपाल के धादिंग जिले के गजुरी गांवपालिका के वार्ड नंबर पांच बांगमोड़ के पास शनिवार को काठमांडू जा रही बस नदी में पलट गयी. बस में लगभग 64 लोग सवार थे. इनमें 30 यात्रियों का शव नदी से निकाला गया है. इनमें 12 की शिनाख्त हो सकी है. मरनेवालों में मधुबनी जिले की ममता देवी भी शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार, नेपाल के राजवीराज से संदेश ट्रैवल्स की बस (ना6ख-1467) काठमांडू जा रही थी. बस की छत पर भी यात्री सवार थे. बस सुबह के पांच बजे वहां से गुजरने के क्रम में अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में पलट गयी. जिला प्रशासन कार्यालय धादिंग के प्रशासकीय अधिकारी राममणी मिश्रा ने बताया कि बस जब सप्तरी से काठमांडू के लिए चली थी, तो मात्र 15 लोगों का चालान कटा था.
चालक व कंडक्टर बीच-बीच में बस रोक कर यात्रियों को बैठाते गये. आगे जाने के बाद बस की छत पर भी यात्री सवार थे. ऐसे में यह साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि बस में कितने लोग थे. समाचार लिखे जाने तक 30 लोगों का शव निकाला गया है. 30 लोगों में मात्र 12 की शिनाख्त हो पायी है. मरनेवालों में 11 पुरुष, 10 महिलाएं व नौ बच्चे हैं. हादसे में घायल 16 लोगों में दो का इलाज नेपाल के काठमांडू में चल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










