दुकान का छप्पर काट दो लाख की चोरी

Updated at : 29 Oct 2017 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
दुकान का छप्पर काट दो लाख की चोरी

अरेराज : ओपी थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास स्थित एवरेस्ट जिंस कॉर्नर एंड टेलरिंग दुकान का छप्पर काट कर दो लाख के समान चोरी का मामला प्रकाश में आया है. दुकानदार अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास एवरेस्ट जिंस कॉर्नर एंड टेलरिंग का दुकान है. गुरुवार की शाम दुकान बंद […]

विज्ञापन

अरेराज : ओपी थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास स्थित एवरेस्ट जिंस कॉर्नर एंड टेलरिंग दुकान का छप्पर काट कर दो लाख के समान चोरी का मामला प्रकाश में आया है. दुकानदार अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास एवरेस्ट जिंस कॉर्नर एंड टेलरिंग का दुकान है. गुरुवार की शाम दुकान बंद कर घर गया.

शुक्रवार की सुबह बगल के दुकानदार के सूचना पर पहुंचा तो दुकान का छप्पर काटकर दर्जनों जिंस, टी-शर्ट व सिलाई कर तैयार कपड़ा सहित दो लाख का सामान चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी, जिसको लेकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध ओपी थाना में आवेदन दिया गया है. आवेदन के दो दिनों बाद भी पुलिस अभी तक सुधि लेने नहीं आयी है. ओपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. वही कई दुकानदार इंश्योरेंस क्लेम को लेकर भी चोरी का मामला दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन