बस हादसा : त्रिशूली नदी में गिरी बस, 30 लोगों की मौत

Updated at : 29 Oct 2017 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
बस हादसा : त्रिशूली नदी में गिरी बस, 30 लोगों की मौत

रक्सौल : नेपाल के धादिंग जिले के गजुरी गांवपालिका के वार्ड नंबर पांच बांगमोड़ के पास शनिवार को काठमांडू जा रही एक बस नदी में पलट गयी. बस में लगभग 64 लोग सवार थे. इसमें 30 यात्रियों का शव नदी से निकाला गया है. इनमें 12 की शिनाख्त हो सकी है. मरने वालो में एक […]

विज्ञापन

रक्सौल : नेपाल के धादिंग जिले के गजुरी गांवपालिका के वार्ड नंबर पांच बांगमोड़ के पास शनिवार को काठमांडू जा रही एक बस नदी में पलट गयी. बस में लगभग 64 लोग सवार थे. इसमें 30 यात्रियों का शव नदी से निकाला गया है. इनमें 12 की शिनाख्त हो सकी है. मरने वालो में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है.

जिसकी पहचान बिहार के मधुबनी जिले की ममता देवी ठाकुर के रूप में की गयी है. नेपाल के राजवीराज से संदेश ट्रैवल्स की बस काठमांडू जा रही थी. बस की छत पर भी यात्री सवार थे. बस सुबह के पांच बजे वहां से गुजरने के क्रम में अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में पलट गयी.

बस हादसा : त्रिशूली…
जिला प्रशासन कार्यालय धादिंग के प्रशासकीय अधिकारी राममणी मिश्रा ने बताया कि बस जब सप्तरी से काठमांडू के लिए चली थी, तो मात्र 15 लोगों का चालान कटा था. चालक व कंडक्टर बीच-बीच में बस रोककर यात्रियों को बैठाते गये. आगे जाने के बाद बस की छत पर भी यात्री सवार थे. ऐसे में यह साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि बस में कितने लोग थे.
समाचार लिखे जाने तक 30 लोगों का शव निकाला गया है. इनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है. 30 लोगों में मात्र 12 की शिनाख्त हो पायी है. मरनेवालों में 11 पुरुष, 10 महिलाएं व नौ बच्चे हैं. हादसे में घायल 16 लोगों में दो का इलाज नेपाल के काठमांडू में चल रहा है. उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. शेष घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. घायलों में चार भारतीय नागरिक शामिल है.
एसपी ध्रुव राउत ने बताया कि राहत व बचाव कार्य में नेपाली सेना के साथ-साथ नेपाल सशस्त्र पुलिस बल व जनपद पुलिस को भी लगाया गया है. मरने वालों में बिहार के मधुबनी निवासी ममता देवी ठाकुर के साथ-साथ सप्तरी के नरेश मुखिया, सुशान चौधरी, रामानंद यादव, संजीत कुमार झा, सिम्मी कुमारी झा, आदित्य यादव, राजकपूर यादव, पार्वती चौधरी, चंद्ररेखा परमणी, मंजीत कुमार झा व चंद्रावती झा शामिल हैं. वहीं घायलों में मधुबनी बिहार के मनोज ठाकुर, गणेश ठाकुर, गौरी शंकर ठाकुर, अभिषेक चौधरी शामिल हैं. समाचार लिखे जाने तक राहत व बचाव कार्य जारी है.
ये हुए हादसे के शिकार
ममता देवी ठाकुर : मधुबनी (बिहार)
नरेश मुखिया : सप्तरी नेपाल
सुशान चौधरी : सप्तरी नेपाल
रामानंद यादव : सप्तरी नेपाल
संजीत कुमार झा : सप्तरी नेपाल
सिम्मी कुमारी झा : सप्तरी नेपाल
आदित्य यादव : सप्तरी नेपाल
राजकपूर यादव : सिरहा नेपाल
पार्वती चौधरी : सप्तरी नेपाल
चनरेखा प्रमणी : सप्तरी
मंजीत कुमार झा : सप्तरी
चंद्रावती झा : सप्तरी
18 लोगों की शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है.
मरने वाले में एक मधुबनी की महिला भी शामिल
बढ़ सकती है मृतकों की
संख्या, राहत व बचाव कार्य में लगी नेपाली सेना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन