डाक बंगला चौक के पास महिला की चेेन खींची

मोतिहारी : शहर में बदमाश बेखौफ होकर चोरी, झपटमारी व छीनतई की घटना को अंजाम दे रहे है. इस तरह की घटना से आमजन परेशान है, लेकिन पुलिस के सेहत पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा. सोमवार की दोपहर बदमाशों ने स्टेशन रोड में सरेआम छीनतई की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी. […]
मोतिहारी : शहर में बदमाश बेखौफ होकर चोरी, झपटमारी व छीनतई की घटना को अंजाम दे रहे है. इस तरह की घटना से आमजन परेशान है, लेकिन पुलिस के सेहत पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा. सोमवार की दोपहर बदमाशों ने स्टेशन रोड में सरेआम छीनतई की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी. शांतिपुरी मुहल्ला की एक महिला छठ-पूजा की खरीदारी कर रिक्सा से वापस घर लौट रही थी. इस दौरान डाकबंगला चौक के पास एक बदमाश ने उसके गले से सोने की छीन खींच ली. घटना सोमवार दोपहर की है.
घटना को लेकर बबिता देवी ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि बाजार से समान खरीद पुत्र के साथ रिक्सा से शांतिपुरी आ रही थी. डाकबंगला चौक के पास एक युवक पीछे से चेन छीन पोस्ट ऑफिस की तरफ भाग निकला. सोने की चेन की कीमत करीब 40 हजार थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




