माफिया गैंग का बदमाश इरफान अंसारी गिरफ्तार

Updated at : 24 Oct 2017 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
माफिया गैंग का बदमाश इरफान अंसारी गिरफ्तार

सफलता. सदर अस्पताल के पीछे अपराध की रच रहा था साजिश मोतिहारी : सदर अस्पताल के पीछे अपराध की साजिश रचते माफिया गैंग का शातिर बदमाश इरफान अंसारी पकड़ा गया. पुलिस छापेमारी के दौरान उसके चार सहयोगी अंधेरे का फायदा उठा फरार हो गये. इरफान के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. वह […]

विज्ञापन

सफलता. सदर अस्पताल के पीछे अपराध की रच रहा था साजिश

मोतिहारी : सदर अस्पताल के पीछे अपराध की साजिश रचते माफिया गैंग का शातिर बदमाश इरफान अंसारी पकड़ा गया. पुलिस छापेमारी के दौरान उसके चार सहयोगी अंधेरे का फायदा उठा फरार हो गये. इरफान के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. वह अगरवा मुहल्ला का रहने वाला है.
बताया जाता है कि माफिया गैंग के बदमाश अस्पताल के पीछे मंदिर के पास किसी की हत्या की साजिश रच रहे थे. इस दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. पुलिस को देख सभी भागने लगे.पुलिस ने खदेड़ कर इरफान को पकड़ लिया, जबकि अन्य भाग निकले. हथियार झाड़ी में फेंक दिया. हालांकि पुलिस ने खाफी खोजबीन की, लेकिन हथियान नहीं मिला. घटना को लेकर नाका चार के प्रभारी धीरज कुमार के बयान पर शातिर इरफान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि इरफान पर नगर थाना में मारपीट व लूटपाट के तीन मामले पहले से दर्ज है.
अगरवा चंद्रीका नगर निवासी मृत्युंजय कुमार ने भी इरफान सहित चार बदमाशों पर घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इंस्पेक्टर ने बताया कि उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. छापेमारी में नाका चार प्रभारी धीरज कुमार सहित अन्य शामिल थे.
जेल में बंद उमंग दूबे है माफिया गैंग का लीडर : माफिया गैंग का लीडर राजाबाजार का उमंग दूबे है. वह फिलहाल सेंट्रल जेल मोतिहारी में बंद है. पुलिस ने बताया कि उमंग दूबे भी हथियार के साथ पकड़ा गया था. उसने खुलासा किया था कि एक बड़े अपराधी के इशारे पर एक बड़े ठेकेदार की हत्या करने वाला था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन