राष्ट्र के निर्माण में श्रीबाबू आज भी प्रासंगिक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2017 6:24 AM
विज्ञापन
मोतिहारी : बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 130वीं जयंती लक्ष्मी नारायण दूबे कॉलेज स्थित भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास में शनिवार को मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह सेवा मंडल के द्वारा किया गया. इस अवसर पर सेवा मंडल के सदस्यों ने श्री कृष्ण के मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया. सेवा […]
विज्ञापन
मोतिहारी : बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 130वीं जयंती लक्ष्मी नारायण दूबे कॉलेज स्थित भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास में शनिवार को मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह सेवा मंडल के द्वारा किया गया.
इस अवसर पर सेवा मंडल के सदस्यों ने श्री कृष्ण के मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया. सेवा मंडल के अध्यक्ष राजेंदर देव शर्मा ने श्री बाबू को याद करते हुए कहा कि डॉ श्रीकृष्ण सिंह की त्याग, तपस्या, सच्चाई, निर्भिकता को भुलाया नहीं जा सकता. बिहार ही नहीं राष्ट्र के विकास में श्रीकृष्ण सिंह आज भी प्रासंगिक हैं.
वही पूर्व मंत्री बृजकिशोर सिंह ने कहा कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह बिहार के निर्माता सफल प्रशासक थे. मौके पर सेवा मंडल के सदस्य अशोक दुबे, जगन्नाथ शर्मा, बजरंगी नारायण ठाकुर, कुमार शिव शंकर, प्रोफेसर अखिलेश सिंह, प्रिय रंजन शर्मा, अमरेंद्र कुमार सिंह, कैप्टन हमीद, विनय कुमार सिंह, उमेश ठाकुर, देवेंद्र कुमार सिंह,
राजेश कुमार सिंह, डॉ धीरज रंजन, सौरभ राय, आलोक कुमार, हरेंद्र पंडित, पंकज शर्मा, सुरेंद्र सिंह, संजय रमण, विजय कुमार, ललन राय, मुकेश ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










